Ad image

रा.इं.का. फकोट में आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में तथा अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विद्यालयों में आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं लाइफ सेफ्टी पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज 22 दिसम्बर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, फकोट में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण एवं त्वरित राहत-बचाव प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी के तत्वावधान में किया गया, जिसमें DDMA टिहरी के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र में विद्यमान एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी देते हुए आपदा के पूर्व, दौरान एवं पश्चात की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। आपदा से पूर्व तैयारी, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन की मूल अवधारणाओं के साथ-साथ बेसिक उपकरणों का उपयोग, आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले उपाय, स्ट्रेचर निर्माण, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, आग से बचाव, जंगली जानवरों से सतर्कता तथा बाढ़ से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जनपद एवं राज्य स्तरीय आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी गई तथा विद्यालय परिसर में सुरक्षित स्थानों एवं आपातकालीन निकासी मार्गों की पहचान कराई गई। इस अवसर पर सभी उपस्थितों को भू-देव ऐप के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड भी करवाया गया।
कार्यक्रम में कुल 156 छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों ने सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस प्रकार के प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!