डीएम टिहरी ने किया सुमन पुस्तकालय का निरीक्षण, डिजिटाइजेशन व बारकोडिंग के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पुस्तकालय के विस्तार, पांडुलिपि संरक्षण और नई पुस्तकों की उपलब्धता के निर्देश, डीएम ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

टिहरी गढ़वाल 20 जनवरी, 2026। आज मंगलवार को जनपद मुख्यालय टिहरी स्थित बोराड़ी में सुमन पुस्तकालय का जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में उपलब्ध अतिरिक्त लगभग 20 हजार पुस्तकों को सुव्यवस्थित करने, दीमक से बचाव हेतु स्प्रे कराने, पुस्तकों का डिजिटाइजेशन करने तथा सभी पुस्तकों की बार-कोडिंग कर डिजिटल सर्च व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि पाठक आसानी से मनचाही पुस्तक खोज सकें। कुछ पुस्तकों को ब्लॉक की लाइब्रेरी में देने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी पांडुलिपियों को एक पृथक कक्ष में सुरक्षित रखने, उनका उचित डिस्प्ले करने तथा कैटलॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए। पुस्तकालय परिसर के बाहर बनी वे दुकानें, जो लंबे समय से बंद पड़ी हैं, उन्हें पुस्तकालय में समायोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी से ड्रेनेज डीपीआर की जानकारी ली गई। साथ ही पुस्तकालय परिसर में पड़े स्क्रैप का एक माह के भीतर नीलामी कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर दो छोटे–छोटे पाठकों द्वारा स्पोर्ट्स एवं स्टार्टअप से संबंधित पुस्तकों की मांग रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा परिसर में बने जिम का भी निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी पुनर्वास स्नेहिल कुंवर, टीएचडीसी उप महाप्रबन्धक राकेश थपलियाल, शक्ति चमोली, शिक्षा अधिकारी वी पी सिंह, पुस्तकालय प्रभारी सुभद्रा नेगी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!