नरेंद्रनगर में छात्राओं को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशानुसार जनपद के विभिन्न संस्थानों में आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं लाइफ सेफ्टी आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार, 19 जनवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण, त्वरित राहत-बचाव एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में DDMA टिहरी के मास्टर ट्रेनर श्री अनिल सकलानी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मियों को क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आपदा से पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान एवं आपदा के पश्चात की जाने वाली कार्यवाहियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्ट्रेचर निर्माण, आग से बचाव, बाढ़ से सुरक्षा तथा जंगली जानवरों से सतर्क रहने के उपायों की व्यवहारिक जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त जनपद एवं राज्य स्तर के आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों, संस्थान परिसर के सुरक्षित स्थलों एवं निकासी मार्गों की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को ‘भू-देव एप’ के बारे में बताते हुए एप डाउनलोड भी करवाया गया।
कार्यक्रम में कुल 102 छात्राएं, शिक्षिकाएं, शिक्षक एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजु चौहान ने भी छात्राओं एवं उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!