पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता के घर पहुंचे स्वामी रसिक महाराज , मां के निधन पर जताई शोक संवेदनाएं

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता के घर पहुंचे और उनकी माता श्रीमती  माया रानी गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। संदीप गुप्ता की मां का 85 वर्ष की आयु में 4 जनवरी को निधन हुआ था।

रसिक महाराज ने रेलवे रोड स्थित उनके निज निवास पर पहुंचकर शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति में मृत्यु के बाद 13 दिन मृत आत्मा एवं परिवार के लिए असहनीय पीडा़ के होते हैं जिसकी शांति के लिए घर में गरुड़ पुराण का श्रवण किया जाता है।

इस अवसर पर श्री राजकुमार गुप्ता, श्री अजय गुप्ता , श्रीमती नीरु गुप्ता, श्रीमती सुमन गुप्ता, आलोक गुप्ता, ऋतु गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यवाहक श्री दिनेश सेमवाल, कपिल गुप्ता, करन नेगी एवं पारिवारिक मित्र उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!