उत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़

रात्रिकालीन सघन चेकिंग के दौरान 15 चालान, 1 वाहन सीज; शराबी चालक पुलिस हिरासत में

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 फरवरी, 2026 । जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर यातायात नियमों का कड़ा प्रवर्तन, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकताटिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कमर कस ली है।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर बीती रात चंबा–साबली क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 15 चालान काटे गए और एक वाहन सीज किया गया।जांच के दौरान एक निजी वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे चंबा पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि वाहन को मौके पर बंद कर सीज कर लिया गया।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसी सख्ती जारी रहेगी, ताकि सड़कें सुरक्षित रहें। अभियान में एआरटीओ सत्येंद्र राज, निरीक्षक अनंतराम रावत, रोहन, मोनिका (प्रवर्तन), विपिन, होमगार्ड सुशील शामिल रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!