शहीद स्मारक निर्माण तेज करने को लेकर डीएम से मिलेगा आंदोलनकारी मंच: 5 अप्रैल को जिला सम्मेलन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 फरवरी 2026 । उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रातः 11:30 बजे बौराड़ी ओपन मार्केट स्थित खादी भंडार प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में शहीद स्मारक के कार्य को शीघ्र पूरा कराने और जिला प्रशासन से छूटे आंदोलनकारियों को सम्मिलित करने के लिए जिलाधिकारी से दो-तीन दिनों में मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया।

बैठक के प्रमुख बिंदु:

नई टिहरी शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को गति देने हेतु जिलाधिकारी से जल्द मुलाकात होगी और प्रशासन को दिए गए 6 माह के समय सीमा में शेष आंदोलनकारियों को चिन्हित करने का निवेदन किया जाएगा।

आगामी 5 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसकी तैयारी बैठक 10-15 मार्च के बीच बुलाई जाएगी। बैठक उपरांत मंच पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में मंच अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र दुमोगा, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, सह-प्रवक्ता विक्रम सिंह कठेत, सचिव उत्तम तोमर व श्रीपाल चौहान, मीडिया कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश पांडेय, संरक्षक महिपाल सिंह नेगी व महावीर प्रसाद उनियाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!