कांडीखाल पॉलीटेक्निक में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, 68 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 फरवरी 2026। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में आज राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, कांडीखाल में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण, त्वरित राहत-बचाव कार्य तथा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने प्रशिक्षणार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं, आपदा के प्रकार, आपदा से पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान सावधानियां तथा आपदा के बाद की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बेसिक आपदा प्रबंधन उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्थिति में सही प्रतिक्रिया, अस्थायी स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, सीपीआर तकनीक, आग से बचाव के उपाय, जंगली जानवरों से सतर्क रहने के तरीके तथा बाढ़ से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही जनपद एवं राज्य स्तर के आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों और संस्थान परिसर के सुरक्षित स्थानों एवं निकासी मार्गों से भी अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में “भू-देव एप” की जानकारी देते हुए व्याख्याताओं, अनुदेशकों, अनुदेशिकाओं एवं कर्मचारियों को एप डाउनलोड करने की विधि समझाई गई, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में कुल 68 प्रशिक्षणार्थियों, व्याख्याताओं एवं संस्थान कर्मियों ने सहभागिता की। संस्थान के प्रधानाचार्य श्री सुमंत कुमार शाह ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!