डीएम सबिन बंसल ने की नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज से मुलाकात 

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

हाइवे किनारे संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग तेज

रायवाला, 21 फरवरी। जिलाधिकारी सबिन बंसल ने शनिवार को अपने कार्यालय में स्वामी रसिक महाराज से शिष्टाचार भेंट की। स्वामी रसिक महाराज वर्तमान में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं तथा कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त हैं।
मुलाकात के दौरान देहरादून जनपद में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर स्वामी रसिक महाराज ने रायवाला खांड गांव नंबर एक स्थित हाइवे किनारे संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी।
धार्मिक स्थलों और बाजार के बीच दुकान पर आपत्ति:
स्वामी रसिक महाराज ने जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा कि संबंधित शराब की दुकान से लगभग 50 मीटर की दूरी पर दो धार्मिक आश्रम स्थित हैं। इसके अतिरिक्त समीप ही साधन सहकारी समिति की दुकान एवं गोदाम तथा सोने-चांदी की दुकानें भी संचालित हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि नशे में धुत लोग अक्सर क्षेत्र में अराजकता फैलाते हैं, राह चलती महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। स्थानीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों में इसे लेकर रोष व्याप्त है।
कुंभ क्षेत्र में प्रतिबंध का हवाला:
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि जहां एक ओर सरकार ने कुंभ क्षेत्र में मांस व मदिरा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है, वहीं हरिद्वार से देवप्रयाग तक हाइवे किनारे नियमों की अनदेखी कर ऐसी दुकानें संचालित हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन एवं तालाबंदी को बाध्य होंगे।
जांच के निर्देश:
जिलाधिकारी सबिन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि शिकायत की अतिशीघ्र जांच कराई जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुलाकात के दौरान श्री महंत शंकरानंद गिरी, स्वामी गोदावरी गिरी, ब्रह्मचारी आनंद स्वरूप, बालव्यास प्रवेश नारायण, साध्वी मां देवेश्वरी एवं निजी सचिव करन नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!