देवप्रयाग महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

टिहरी गढ़वाल 26 फरवरी 2026 । ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को क्रीड़ा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल द्वारा की गई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आदिल कुरैशी ने प्रथम दिवस में आयोजित प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।
पहले दिन 100, 200, 400 एवं 1500 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद एवं ऊंची कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विभिन्न स्पर्धाओं में आयुष, राहुल, तुषार, शुभम, सुमित, काजल रावत, पूजा, काजल चौहान, मुस्कान सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपने-अपने वर्ग में स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन अगले दिन किया जाएगा।


