उत्तराखंडविविध न्यूज़

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में ‘शोध प्रविधि एवं सांख्यिकी तकनीकी’ पर ऑनलाइन वेबीनार संपन्न

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 फरवरी 2026 । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “शोध प्रविधि एवं सांख्यिकी तकनीकी” विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबीनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन विभागाध्यक्ष डॉ. शनव्वर द्वारा किया गया।
वेबीनार में 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संकाय सदस्यों में प्रोफेसर निरंजना शर्मा, डॉ. ईरा सिंह, डॉ. मीनाक्षी तथा श्रीमती ममता चौहान ने भी ऑनलाइन प्रतिभाग कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा के सहायक प्राध्यापक डॉ. दानिश मसूद ने शोध पद्धति एवं सांख्यिकी तकनीकों के विविध आयामों पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने शोध के प्रकार, डेटा संकलन की विभिन्न विधियों, सांख्यिकीय विश्लेषण की उपयोगिता तथा शोध लेखन की प्रक्रिया को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। उनके व्याख्यान से विद्यार्थियों को शोध कार्य की बारीकियों को समझने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अकादमिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में शोध के प्रति रुचि, गुणवत्ता और विश्लेषणात्मक क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. शनव्वर को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
वेबीनार के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित जिज्ञासाएँ प्रस्तुत कीं। मुख्य वक्ता द्वारा सभी प्रश्नों का संतोषजनक समाधान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!