अंबेडकर जयंती पर शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में विचार गोष्ठी व प्रतियोगिताएं आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 अप्रैल 2026। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय, पोखरी क्वीली में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल ने “बाबासाहेब अंबेडकर का आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान” विषय पर व्याख्यान देते हुए उनके आर्थिक विचारों, जल प्रबंधन नीति तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बाबासाहेब के तार्किक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाषण, काव्यपाठ और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में सावित्री एवं किरन ने प्रथम, जैस्मीन ने द्वितीय तथा पूजा एवं पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्यपाठ प्रतियोगिता में पूनम प्रथम, मानसी द्वितीय और अंजली तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ. शशिबाला वर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और ज्ञान का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट वक्ताओं में सरिता देवी, डॉ. गणेश भागवत और डॉ. बंदना सेमवाल ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में योगाचार्य अजय तिवारी, रेखा नेगी, अंकित सैनी, अमिता पुरोहित, मुकेश रतूड़ी, सुनिता असवाल, नरेंद्र बिजल्वाण सहित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रसंघ अध्यक्ष कु. मीनाक्षी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!