श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 19 अप्रैल 2026। रविवार को श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया। यात्रा के पहले ही दिन दोनों धामों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं का उत्साह और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं स्पष्ट रूप से देखने को मिलीं।

पहले दिन यमुनोत्री धाम: 8200 श्रद्धालु

गंगोत्री धाम: 1600 श्रद्धालु

कुल श्रद्धालु: 9800

इनमें पुरुष: 5503 महिलाएं: 4033। बच्चे: 264

मुख्य तीर्थयात्रियों के अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं और देव डोलियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

गंगोत्री धाम: 1450 स्थानीय श्रद्धालु व देव डोलियां

यमुनोत्री धाम: 1350 स्थानीय श्रद्धालु व देव डोलियां

चारधाम यात्रा के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने आगामी दिनों में और अधिक भीड़ की संभावना को संकेत दिया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!