आयुष क्रिकेट अकादमी ने जीता फाइनल मैच

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें
  • जिला क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी के द्वारा किया गया आयोजन।
  • अंडर-19 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में 14 टीमों ने किया प्रतिभाग।

रिपोर्ट @ सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’।

टिहरी/ऋषिकेश । जिला क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में अंडर-19 टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन आयुष क्रिकेट अकादमी छिदरवाला मे किया गया। टूर्नामेंट के दौरान 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। 19 मार्च 2026 से शुरू हुए टूर्नामेंट में टीमों को तीन पूल में बांटा गया और कुल 33 मैच खेले गए। फाइनल मैच आयुष क्रिकेट एकेडमी और आयुष क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें आयुष क्रिकेट एकेडमी की टीम विजेता रही।
आज खेले गए मैच में आयुष स्पोर्ट्स एकेडमी के आदित्य राज मैन ऑफ द मैच रहे। बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब दून इंडियन क्रिकेट अकादमी के अभिषेक चौहान जबकि बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब आयुष स्पोर्ट्स क्लब के शौर्य शर्मा को दिया गया।
दून इंडियन क्रिकेट अकादमी के प्लेयर प्रियांशजीत सिंह को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। आयुष स्पोर्ट्स क्लब के अंकुर यादव मैन ऑफ द सीरीज रहे।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में श्री महीम वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष बी.सी.सी.आई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के सचिव राजवीर भंडारी जी ने खिलाड़ियों से मेहनत के दम पर आगे बढ़ने की बात कही। साथ ही कहा कि जो खिलाड़ी हर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगा वह निश्चित रूप से एक दिन भारतीय टीम के लिए खेलेगा।
मुख्य अतिथि श्री महिम वर्मा ने डी.सी.ए. टिहरी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की इंटर डिस्ट्रिक्ट में भी टिहरी की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन करेगी। इस दौरान सूरज सिंह राणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंबा ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। अपेक्षा की कि वे भविष्य में बेहतर खेल के साथ देश का नाम रोशन करेंगे।
मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!