व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को हरसंभव प्रयास होंगे— नवीन वर्मा

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक चम्बा में आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी अपने व्यापार की उन्नति के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने में भी सक्रिय सहयोग दें, ताकि सामूहिक रूप से समस्याओं का समाधान कराया जा सके।
इससे पूर्व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी संपर्क अभियान के तहत प्रदेश नेतृत्व के टिहरी जनपद पहुंचने पर कंडीसौड़, कामांद और चम्बा में ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने चम्बा स्थित अमर शहीद श्री देव सुमन की मूर्ति एवं विक्टोरिया क्रॉस विजेता अमर सेनानी गब्बर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों को अपने हितों की रक्षा के लिए स्वयं जागरूक होना होगा। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यापारियों से अपने परिवारों को भी स्थानीय बाजार से खरीदारी के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु शासन स्तर पर अधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। जसपुर (उधम सिंह नगर) से शुरू यह अभियान देहरादून, उत्तरकाशी होते हुए टिहरी जनपद की कंडीसौड़, कामांद और अन्य इकाइयों तक पहुंचा है तथा आगे भी भ्रमण जारी रहेगा, जिससे संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पंत, संयुक्त महामंत्री अब्दुल अतीक, प्रदेश मंत्री दिगपाल नेगी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश डोभाल और वीरेन्द्र सिंह कंडारी ने स्थानीय इकाइयों से प्रत्येक तीन माह में आम व्यापारी बैठक आयोजित करने, प्रशासनिक समितियों में व्यापार मंडल को प्रतिनिधित्व देने तथा वर्षों से स्थापित दुकानदारों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की मांग उठाई।
बैठक में नई टिहरी, बौराड़ी, चम्बा, भागीरथीपुरम, कोटी कॉलोनी, लंबगांव, घनसाली, थत्यूड़ और आगराखाल इकाइयों के पदाधिकारियों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कंडारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गैस आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान कराने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, आनंद सिंह तोपवाल, संयुक्त महामंत्री संजय बहुगुणा, कोषाध्यक्ष मायाराम थपलियाल सहित कई जिला पदाधिकारी और स्थानीय इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!