Ad image

ऋषिकेश परिसर में देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 का पहला ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 के अंतर्गत श्री देव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में 2 अप्रैल 2026 को प्रथम उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक कर स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन टूरिज्म की निदेशक प्रो. अनीता तोमर ने की। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी उद्यमशील क्षमता को विकसित करने का सशक्त मंच है। आज के दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि नवाचार और कौशल भी जरूरी हैं।
इस दौरान जिला समन्वयक सपना नेगी और शुभम सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए पंजीकरण, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्टार्टअप से जुड़े पहलुओं को सरल तरीके से समझाया।
कार्यक्रम में योजना के तहत ₹75,000 की सीड फंडिंग प्राप्त कर चुकी छात्रा मान्या राजपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत और कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अंत में डॉ. शालिनी रावत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में करीब 76 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!