टिहरी। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। शासन स्तर पर लंबे समय से लंबित 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने से नाराज़ महासंघ के सदस्य 23 मार्च 2026 से आंदोलनरत हैं। आंदोलन के क्रम में 06 अप्रैल 2026 को लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, टिहरी के सामने इंजीनियर्स ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
हड़ताल में जल संस्थान एवं पेयजल निगम के डिप्लोमा इंजीनियर्स भी शामिल हैं, जिसके चलते आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। साथ ही चारधाम यात्रा से संबंधित निर्माण कार्यों समेत अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी ठप पड़ गई हैं। महासंघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र निर्णय न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महासंघ द्वारा 07 अप्रैल 2026 को “बुद्धि-शुद्धि यज्ञ” आयोजित करने की भी घोषणा की गई है।
पंद्रहवें दिन धरने की अध्यक्षता इंजीनियर राजवीर सिंह राणा ने की, जबकि संचालन इंजीनियर रोहित सिंह पंवार ने किया। इस दौरान प्रांतीय सचिव प्रोन्नत इंजीनियर सतीश भट्ट, जनपद सचिव इंजीनियर राजेन्द्र सोढ़ी, लघु सिंचाई प्रांतीय शाखा सचिव इंजीनियर आशीष मित्तल, मंडल अध्यक्ष लघु सिंचाई इंजीनियर अंकित कुमार सैनी, इंजीनियर मनीषा चौहान, जिला पंचायत प्रांतीय महासचिव इंजीनियर मोहित रावत, इंजीनियर विनय कुमार, इंजीनियर शशि, इंजीनियर नीतू चौहान, इंजीनियर विनीत सैनी सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स मौजूद रहे।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 15वें दिन भी जारी, आवश्यक सेवाएं और निर्माण कार्य ठप

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



