टिहरी गढ़वाल, 10 अप्रैल 2026। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत थाना थत्यूड पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तरकाशी मोटर मार्ग स्थित गवाणी तिराहे के पास से गुरुदयाल (55 वर्ष), निवासी ग्राम घडियाला, थाना कैम्पटी को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना थत्यूड में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार ऑपरेशन “प्रहार” के तहत पिछले तीन दिनों में 60 पेटी व 51 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा 5 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मुकेश सिलोडी, कांस्टेबल नरेश तोमर और कांस्टेबल महेन्द्र चौहान शामिल रहे।
ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस की कार्रवाई तेज, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



