टिहरी गढ़वाल, 08 अप्रैल 2026। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने मानवता, तत्परता और ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए एक विदेशी नागरिक का लाखों रुपये से भरा खोया बैग बरामद कर उसे सकुशल वापस लौटा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पर्यटक के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उसने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूस निवासी विदेशी नागरिक डेनिस पुत्र बलेरी ने पुलिस चौकी तपोवन, थाना मुनि की रेती में सूचना दी कि तपोवन क्षेत्र में उनका बैग कहीं खो गया है। बैग में करीब ₹2,18,000 नकद राशि और एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तपोवन उपनिरीक्षक प्रवीन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को तपोवन क्षेत्र में नीम बीच के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में बैग मिला, जिसे सुरक्षित चौकी लाया गया।
सत्यापन के लिए संबंधित विदेशी नागरिक को बुलाया गया, जहां बैग में रखी पूरी नकद राशि ₹2,18,000 और मोबाइल फोन सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर विदेशी नागरिक ने टिहरी पुलिस की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
टिहरी पुलिस की इस सराहनीय पहल ने एक बार फिर आमजन और पर्यटकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया है।
विदेशी पर्यटक का खोया बैग ढूंढकर टिहरी पुलिस ने लौटाई मुस्कान, ₹2.18 लाख नकद व मोबाइल सुरक्षित बरामद

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



