टिहरी गढ़वाल, 09 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर जनपद टिहरी गढ़वाल में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा ड्रंकन ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए जाने के बाद जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सड़क किनारे शराब पीने, सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की। दो दिनों की कार्रवाई में ड्रंकन ड्राइविंग, रेसिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 207 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 14 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच भी की गई। साथ ही पुलिस टीमों द्वारा आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग और सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। टिहरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और जनपद में शांति व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
ऑपरेशन ‘प्रहार’ में टिहरी पुलिस की सख्ती: दो दिन में 207 चालान, 14 वाहन सीज, 4 गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



