कपकोट महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 39 यूनिट रक्त संग्रहित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक के निर्देशन में वीरा फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया। शिविर के दौरान कुल 39 यूनिट रक्त का संकलन किया गया।
रक्तदान करने वालों में डॉ. दीपक कुमार (असिस्टेंट ऑफिसर, भौतिक विज्ञान), डॉ. भरत गिरी गोसाई (असिस्टेंट प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान), कु. सुमन (प्रयोगशाला सहायक, जंतु विज्ञान), कु. रूपाली गढ़िया, कु. ललिता (बीएससी द्वितीय सेमेस्टर) सहित कई प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. निर्मित शाह एवं सह-संयोजक डॉ. मुन्ना जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ. शालिनी, छात्रसंघ अध्यक्ष मुकुल शाह तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!