Ad image

कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण : पारदर्शिता व अनुशासन पर दिया जोर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी/देहरादून । श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सम सेमेस्टर (एनईपी) एवं वार्षिक परीक्षाओं के बीच विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की पारदर्शिता, गोपनीयता और अनुशासन पर विशेष जोर दिया।

कुलपति प्रो. जोशी ने डी.डी. कॉलेज, देहरादून, आईटीएम कॉलेज सहित कई केंद्रों का दौरा कर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव, परीक्षा कक्षों में अनुशासन तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएं।

आज आयोजित परीक्षाओं में स्नातक तृतीय वर्ष के अंतर्गत बीए, बीएससी (गणित), वनस्पति विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र संपन्न हुए। वहीं एनईपी प्रणाली के तहत द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के मुख्य, बैक एवं भूतपूर्व परीक्षार्थियों की परीक्षाएं भी आयोजित की गईं। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए गए।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्र-छात्राओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था और गर्मी के मौसम के अनुरूप आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता केवल परीक्षा संपन्न कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सकारात्मक और तनावमुक्त परीक्षा वातावरण प्रदान करना भी है। परीक्षा की निरंतर निगरानी के लिए उड़नदस्ता टीमों एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा की गरिमा और विश्वसनीयता बनी रहे।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी महाविद्यालयों में हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, अनुशासित और छात्रहितैषी बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!