रायवाला 23 मई । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन तथा उत्तराखण्ड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, ऋषिकेश विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का जन्मोत्सव पंचायत घर खांड गांव नंबर एक रायवाला में दिव्य एवं भव्य तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर दोनों नेताओं के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं के जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण एवं समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जैसे जनप्रतिनिधि राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ एवं लोकप्रिय नेताओं का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
स्वामी रसिक महाराज ने भगवान नृसिंह देव एवं भगवान बद्रीनाथ से दोनों नेताओं के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश और समाज को उनके नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ निरंतर मिलता रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित किया गया तथा सभी ने दोनों नेताओं के स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान श्रीमती सविता नेगी, राजेश जुगलान, गणेश रावत, सुरेश कुकसाल, रेनू विष्ट, दरम्यान सिंह रावत, कुलदीप नेगी, बालेन्दु नेगी एवं बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




