Ad image

मुनीकीरेती के पूर्णानंद इंटर कॉलेज में NDRF ने सिखाए आपदा से बचाव के गुर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के सहयोग से 15वीं बटालियन NDRF की टीम द्वारा शुक्रवार को विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत National Disaster Response Force (NDRF) का एक दिवसीय स्कूल सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज पूर्णानंद, मुनीकीरेती में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 428 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान NDRF टीम ने आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। टीम द्वारा प्राथमिक उपचार, अस्थायी स्ट्रेचर तैयार करने के तरीके, खोज एवं बचाव कार्यों में प्रयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी साझा की गई। साथ ही विद्यालय परिसर में संयुक्त रूप से डेमो अभ्यास कराकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को आपदा के समय सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए।
NDRF टीम के टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि कमांडेंट संतोष कुमार के निर्देशन में टिहरी गढ़वाल जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 मई से 23 मई 2026 तक जनपद के चंबा और नरेंद्रनगर विकासखंड के विभिन्न चयनित स्थानों पर स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) एवं कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम (CAP) संचालित किए गए।
कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित सहित NDRF टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। वहीं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न चरणों, बचाव कार्यों तथा आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। वन विभाग की ओर से वन दारोगा सचिन रौतेला और वन आरक्षी रामकृष्ण शाह ने वनाग्नि एवं जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बताए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत पाल सिंह ने कहा कि आपदाओं के प्रति पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!