टिहरी गढ़वाल, 17 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” लगातार जनआंदोलन का रूप ले रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा गांव-गांव और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली कीर्तिनगर की चौकी दुगड्डा तथा थाना मुनि की रेती की चौकी शिवपुरी क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और पर्यटकों की सहभागिता रही।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को बताया कि शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित नागरिकों और युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प कराया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
स्थानीय लोगों ने टिहरी पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस का यह जन-जागरूकता अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा।
एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा बना जन-जागरूकता का अभियान, युवाओं को दिलाई नशा त्याग की शपथ

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



