Ad image

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जून। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में नमामि गंगे समिति के तत्वाधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नमामि गंगे समिति के संयोजक डॉ. सुबोध कंडारी ने महाविद्यालय परिवार को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
डॉ. कंडारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर योग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि महर्षि पतंजलि को सामान्यतः योग का जनक माना जाता है, जिन्होंने प्राचीन योग परंपराओं को व्यवस्थित कर योग सूत्र के रूप में संकलित किया। वहीं आध्यात्मिक मान्यताओं में भगवान शिव को आदियोगी अर्थात प्रथम योगी के रूप में माना जाता है।
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर डॉ. आदिल, डॉ. सोनिया, नरेंद्र बकराड़ी, मैताब जी, बलूनी जी तथा रवि कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!