टिहरी गढ़वाल 09 जून। टिहरी पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यप्रणाली का एक और उदाहरण सामने आया है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर 16 वर्षीय लापता किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार खारा स्रोत, मुनिकीरेती निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह पुलिस चौकी तपोवन में सूचना दी कि उनका 16 वर्षीय पुत्र सोमवार रात घर से बिना बताए कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोज अभियान शुरू कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में एचपीयू हेड कांस्टेबल भीमदत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल मोहित रावत तथा कांस्टेबल पंकज तोमर शामिल रहे। पुलिस ने स्थानीय गुर्जर समुदाय के सहयोग से आसपास के जंगलों और संभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया।
पुलिस टीम के अथक प्रयास रंग लाए और सुबह करीब 10:30 बजे किशोर को मुनिकीरेती क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ और औपचारिकताओं के बाद किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने टिहरी पुलिस का आभार जताया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
टिहरी पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि जनसुरक्षा और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता केवल दावों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी पूरी संवेदनशीलता के साथ दिखाई देती है।
टिहरी पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में मिला लापता किशोर, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



