Ad image

पहले बचाई जान, फिर किया गिरफ्तार : टिहरी पुलिस ने 24 घंटे में खोला बाइक चोरी का राज

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 जून। टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और अपराध के प्रति उसकी सतर्कता दोनों को उजागर कर दिया। सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि दोनों युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे थे।
7 जून 2026 की रात थाना घनसाली पुलिस को सूचना मिली कि चम्पुवा मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी बेलेश्वर, चमियाला भेजा। बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
अगले दिन स्थानीय निवासी वीर सिंह द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में खुलासा हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक वही थी जो बस स्टेशन घनसाली से चोरी हुई थी और घायल दोनों युवक ही चोरी की घटना में शामिल थे। चोरी की बाइक लेकर भागने के दौरान ही वे दुर्घटना का शिकार हो गए थे।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर गठित पुलिस टीम जब पूछताछ के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंची तो दोनों युवक अस्पताल से फरार मिले। इसके बाद घनसाली पुलिस ने लगातार दबिश और सुरागरसी करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को बालगंगा डिग्री कॉलेज के पास चमियाला रोड से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनुज सिंह राणा (25 वर्ष) निवासी ग्राम चांदपुर, थाना खटीमा तथा साहिल सिंह (24 वर्ष) निवासी ग्राम बानूशॉ पचपेड़ा, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
🔹 उपनिरीक्षक संजीत कुमार
🔹 अपर उपनिरीक्षक भास्कर सिंह
🔹 कांस्टेबल भास्कर सिंह
🔹 कांस्टेबल अरविन्द कुमार
🔹 सीआईयू टीम
टिहरी पुलिस की इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि पुलिस जहां मानवीय कर्तव्य निभाते हुए संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है, वहीं अपराधियों को कानून के दायरे में लाने के लिए भी पूरी तत्परता और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करती है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!