Ad image

सौंग बांध प्रभावितों की सौंदणा में रैली, मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 जून 2026। सौंग बांध परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों ने गुरुवार को ग्राम सौंदणा में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली में सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापित विकास समिति के अध्यक्ष रवींद्र पंवार सहित समिति के पदाधिकारी, प्रभावित परिवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि बांध से प्रभावित परिवारों का विस्थापन बिना किसी देरी के शीघ्र किया जाए। उन्होंने मांग की कि पूर्व में लागू की गई धारा-11 को निरस्त कर वर्ष 2026 में नए सिरे से लागू किया जाए, ताकि प्रभावितों को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उनकी भूमि और संपत्तियों का मुआवजा पुराने सर्किल रेट के बजाय वर्तमान बाजार दरों के आधार पर निर्धारित किया जाए। इसके अलावा सौंग बांध परियोजना में स्थानीय युवाओं और प्रभावित परिवारों के सदस्यों को रोजगार में प्राथमिकता दिए जाने की मांग भी उठाई गई।
रैली को संबोधित करते हुए समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रभावित परिवार लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो प्रभावित परिवारों को मजबूर होकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
रैली के दौरान ग्रामीणों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और जल्द न्यायोचित समाधान की मांग की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!