टिहरी गढ़वाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सेवा एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया तथा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर नमामि गंगे स्वच्छता अभियान के तहत आसपास के क्षेत्रों में कूड़ेदानों का वितरण भी किया गया, ताकि ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहन मिले।
महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता और हरित पर्यावरण के महत्व से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ. सीमा पांडे, डॉ. इरा सिंह, श्री रघुवीर, श्री आशीष, श्री दीपक, श्री पंकज तथा श्री हितेश सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



