घनसाली में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की दिशा में पहल, जिलाधिकारी ने दिए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 जून। घनसाली बाजार के समीप केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के संबंध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि घनसाली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज गुमेटीधार को जीजीआईसी घनसाली में मर्ज किए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज गुमेटीधार के भवन एवं उपलब्ध आधारभूत संरचना को केंद्रीय विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने पर विचार किया गया। बताया गया कि उक्त विद्यालय परिसर में पर्याप्त भूमि एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे केंद्रीय विद्यालय संचालन हेतु यह स्थान उपयुक्त है।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी राय एवं सुझाव प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

इस बैठक में घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर कैन्तुरा, केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप थपलियाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!