गंगा नदी में लापता युवक की तलाश जारी, SDRF सर्च अभियान के दौरान अज्ञात महिला का शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जून। आज कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज धारा में बहकर लापता हुए युवक आशीष जैन (43 वर्ष), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की तलाश में SDRF द्वारा दूसरे दिन भी व्यापक एवं सघन सर्च अभियान संचालित किया गया।
आज प्रातःकाल से ही SDRF डीप डाइविंग टीम ढालवाला द्वारा घटनास्थल सहित नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में गहन खोजबीन शुरू की गई। टीम ने राफ्ट, डीप डाइविंग उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की सहायता से नदी के संभावित बहाव क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही नदी किनारों एवं संवेदनशील स्थानों पर भी बारीकी से तलाशी अभियान संचालित किया गया।
सर्चिंग अभियान के दौरान SDRF टीम को कौड़ियाला से आगे नदी में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित रूप से ब्यासी रोड हेड तक पहुँचाया गया, जहाँ आवश्यक कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। वहीं पूर्व में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को शिनाख्त के लिए सूचना भेज दी गई,

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!