पाटा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 जून । विकासखंड चम्बा के पाटा गांव स्थित नरसिंह धाम प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा आरंभ होने से पूर्व महिलाओं ने भव्य जल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव की परिक्रमा करते हुए बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ कथा स्थल नरसिंह धाम पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
ध्यानियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित तिलक राम चमोली ने श्रीमद्भागवत महात्म्य, भक्ति-नारद प्रसंग, गोकर्ण उपाख्यान, सूत-शौनक संवाद, व्यास-नारद संवाद तथा राजा परीक्षित और श्री शुकदेव जी से जुड़े प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।
कथा के दौरान उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप तथा वेद-उपनिषदों का सार है। भागवत श्रवण से मनुष्य के भीतर भक्ति, वैराग्य और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर मृत्यु के भय से मुक्ति प्राप्त की थी, उसी प्रकार यह कथा मनुष्य को जीवन के सत्य से परिचित कर अभय का मार्ग दिखाती है।
पंडित चमोली ने कहा कि कलयुग में सत्संग और भागवत कथा ही मनुष्य के मन को स्थिर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। सात दिनों तक श्रद्धापूर्वक भागवत कथा श्रवण करने से व्यक्ति के अनेक जन्मों के पाप नष्ट होते हैं तथा उसे आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश चमोली, दिनेश चमोली, राकेश चमोली, जीत राम भट्ट, रविन्द्र प्रसाद चमोली, प्रवेश, मुकेश कंसवाल, सुषमा रणाकोटी, ममता देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!