टिहरी गढ़वाल 10 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन पूरे कर भारतीय राजनीति में नया कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में भाजपा नई टिहरी मंडल द्वारा सत्येश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल अध्यक्ष विजय कठैत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, राष्ट्र की निरंतर प्रगति तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उदय रावत, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री मनीष राणा ,जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र डोभाल , जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री रविंद्र चौहान , मंडल उपाध्यक्ष विमला खण्का , मंडल मंत्री लक्ष्मी रावत ,सरस्वती नेगी,सोशल मीडिया भारती सेलवान ,मंडलअध्यक्ष महिला मोर्चा मधु भट्ट ,सभासद उर्मिला राणा , सीमा नेगी एवं मातृशक्ति के उपस्थिति में पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ।




