जिला चिकित्सालय बौराड़ी में औषधि भंडार का औचक निरीक्षण, 7 दवाओं के नमूने जांच को भेजे

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जून। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में बुधवार, 3 जून को वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी.पी. नेगी एवं औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा द्वारा जिला चिकित्सालय, बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल के औषधि भंडार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार से संबंधित समस्त अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा औषधियों के भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही, शीत श्रृंखला (Cold Storage) की व्यवस्था एवं अवधि-समाप्त (Expiry) औषधियों के पृथक भंडारण एवं निस्तारण हेतु की गई व्यवस्था की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी औषधियों को उचित रूप से पैलेट्स (Pallets) पर रखा जाए तथा भंडार गृह में स्वच्छता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान 07 औषधियों के नमूने भी औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियम, 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु लिए गए, जिन्हें नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अभिलेख, औषधि भंडारण व्यवस्था, शीत श्रृंखला व्यवस्था तथा अवधि-समाप्त औषधियों के पृथक रख-रखाव की व्यवस्था सामान्यतः संतोषजनक पाई गई एवं आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!