Ad image

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने सुशील बहुगुणा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहर गढ़वाल 6 जून । सामाजिक कार्यकर्ता एवं “शराब नहीं संस्कार मुहिम” के प्रणेता सुशील बहुगुणा को भारतीय जनता पार्टी ने एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
भाजपा टिहरी जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि सुशील बहुगुणा लंबे समय से समाज सेवा, नशामुक्ति अभियान, ग्राम विकास और जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संचालित “शराब नहीं संस्कार मुहिम” को प्रदेश की कई ग्राम पंचायतों ने अपनाया है, जिससे सकारात्मक सामाजिक बदलाव देखने को मिला है।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश संयोजक के रूप में सुशील बहुगुणा सामाजिक संगठनों और जनसेवा से जुड़े लोगों को भाजपा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। क्षेत्रवासियों ने भी उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए इस नियुक्ति को टिहरी जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!