देहरादून। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी को भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर मनोनीत किए जाने पर अशासकीय वित्तविहीन विद्यालय संगठन उत्तराखंड ने शरणजीत इंटरमीडिएट कॉलेज, भारूवाला (क्लेमेंटटाउन) में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह गुसाईं और प्रांतीय महामंत्री अरविंद सिंह रौथाण ने कहा कि श्री मैठाणी की नई जिम्मेदारी से अशासकीय वित्तविहीन विद्यालयों की समस्याओं के समाधान और वेतन अनुदान सहित विभिन्न लंबित मांगों को शासन स्तर पर मजबूती से उठाने में सहायता मिलेगी।
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ देहरादून के जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल ने कहा कि उनके मनोनयन से सहायता प्राप्त विद्यालयों और शिक्षक-कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।
सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए महादेव मैठाणी ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए शासन और शिक्षा विभाग के समक्ष प्रभावी पैरवी की जाएगी तथा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से वार्ता कर शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर महादेव मैठाणी का सम्मान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



