चंदौली के खजूरगांव में शिक्षा सुधार की हुंकार, पेपर लीक के खिलाफ विद्यार्थियों की कैंडल मार्च के साथ जन रैली

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

यूपी चंदौली। चंदौली जनपद के खजूरगांव में जनकवि गोलेन्द्र पटेल और युवा शिक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थियों ने शिक्षा सुधार, पेपर लीक पर स्थायी रोक और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर जनरैली निकाली। विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की अपील की।
रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य पर गंभीर असर डाल रही हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित बनाने, दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की मांग की।
जनकवि गोलेन्द्र पटेल ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक न्याय की नींव है। वहीं, मनीष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुनना और शिक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान करना समय की आवश्यकता है।
रैली के अंत में विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकालकर पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पारदर्शी एवं समान अवसर आधारित शिक्षा व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में युवा शिक्षक सुरेंद्र प्रजापति ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!