Ad image

हरेला पर्व पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 16 जुलाई 2026। हरेला पर्व के अवसर पर श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संवर्धन का संदेश दिया तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
परिसर निदेशक प्रो. एम. एस. रावत ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सतत प्रयास है। इस दौरान प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने कनेर, रुद्राक्ष, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर हरेला पर्व को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!