Ad image

पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के निर्णय का स्वामी रसिक महाराज ने किया स्वागत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रायवाला, 23 जुलाई। नृसिंह पीठाधीश्वर एवं सनातन धर्म विकास परिषद (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) स्वामी रसिक महाराज ने पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह फैसला युवाओं के हितों की रक्षा, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पेपर लीक मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा, दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का विश्वास और मजबूत होगा।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार प्रतिभा और ईमानदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षा एवं भर्ती व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!