Ad image

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण का तीसरा चरण संपन्न, डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी कार्य के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 जुलाई। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के प्रकाशन के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े प्रत्येक कार्य में सतर्कता और शुद्धता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनते हैं।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है और प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान भविष्य में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने में सहायक होगा। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और किसी भी विषय में संशय होने पर निःसंकोच प्रश्न पूछकर उसका समाधान करने की अपील की। साथ ही चार्ज अधिकारियों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने को कहा, ताकि उनकी कार्यशैली पूरी टीम के लिए प्रेरणा बने।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। उन्होंने प्रतिभागियों से दूसरे चरण के प्रशिक्षण को भी गंभीरता से ग्रहण करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे जनगणना संबंधी सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में सुचारू रूप से पूरे किए जा सकेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान तहसील गजा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग और नैनबाग तथा नगर पंचायत गजा एवं नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के चार्ज अधिकारियों, क्षेत्रीय अधिकारियों और राजस्व उपनिरीक्षकों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के संकलन की कार्यप्रणाली, ग्राम एवं नगर स्तर पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के अद्यतन अभिलेखीकरण, प्रपत्रों एवं आंकड़ों के सत्यापन सहित विभिन्न तकनीकी और प्रक्रियात्मक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना निदेशालय, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डीसीएचबी से संबंधित कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय, उत्तराखण्ड के नामित मास्टर ट्रेनर पंकज सिंह एवं नीरज कुमार, जिला कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला, जिला कार्यालय के कार्मिक तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!