टिहरी गढ़वाल 23 जुलाई। पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत जनपद टिहरी में तैनात रहे उपनिरीक्षक स्व. विनोद कुमार शर्मा तथा देहरादून में तैनात अभिसूचना निरीक्षक स्व. मनोज मनराल को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
बैठक में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “Employee of the Month” घोषित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
अपराध समीक्षा के दौरान एसएसपी ने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला एवं साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा PRAGATI Dashboard और CCTNS Portal के प्रभावी उपयोग के माध्यम से डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, डायवर्जन प्लान तथा श्रद्धालुओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही NDPS, अवैध शराब, साइबर अपराध, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, Zero FIR, न्यायालयीय आदेशों की तामील, i-RAD पोर्टल पर सड़क दुर्घटना डेटा अपलोड तथा वैज्ञानिक विवेचना को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह, क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह, महेश चंद्र लखेड़ा, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, सीओ अंडर ट्रेनिंग आदित्य तिवारी सहित जनपद के सभी थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
मासिक अपराध गोष्ठी में दिवंगत पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



