Ad image

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 361 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कांवड़ यात्री बनकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास नाकाम, तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार सीज

टिहरी गढ़वाल 11 अगस्त। एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कांवड़ यात्रा की आड़ में की जा रही चरस तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए थाना छाम पुलिस ने 361 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 10 अगस्त 2026 की रात्रि में थाना छाम पुलिस टीम द्वारा मटियाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक ब्रेजा कार को रोककर चेक किया गया। वाहन सवार व्यक्ति ने स्वयं को कांवड़ यात्री बताते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन एवं सामान की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 361 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार सीज कर दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र रोशन, निवासी पानीपत, उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई है। जांच में आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या जैसे संगीन अपराधों सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर चरस की सप्लाई के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

एसएसपी टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनवीर चौहान, एएसआई जुगल भट्ट, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल, मनोज, कांस्टेबल मुकेश भट्ट, कांस्टेबल अमरेश, कांस्टेबल अनूप भट्ट
आदि शामिल रहे।

🚔 टिहरी पुलिस—नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।
“नशे पर प्रहार, सुरक्षित देवभूमि का संकल्प।”


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!