टिहरी गढ़वाल 11 अगस्त 2026।
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में तिरंगे से प्रेरित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में किया गया।यह कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक श्रृंखलाबद्ध कर्यक्रम है जिसमे कल दिनांक 10/8/26को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह कर्यक्रम भी छात्र /छात्राओं का सराहनीय एवं प्रोत्साहित प्रयास रहा।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों में शहीदों के बलिदान, तिरंगे के गौरव तथा देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रदर्शित किया। विभिन्न कलाकृतियों में तिरंगे के तीनों रंगों के माध्यम से साहस, शांति, समृद्धि और राष्ट्रीय एकता का संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम में डॉ. पी.सी. पैंचूली, डॉ. विजय राज उनियाल, डॉ. पूजा भंडारी, डॉ. हर्षिता जोशी, डॉ. चन्द्रावती जोशी, डॉ. चंचल गोस्वामी, डॉ. मीनाक्षी टम्टा एवं डॉ. उर्वशी कश्यप सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को कला के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, राष्ट्रीय चेतना एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।





