टिहरी गढ़वाल 16 अगस्त। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड चंबा की मखलोगी पट्टी के ग्राम फैगुल में पंचायत भवन में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा पानी के बिलों में आ रही विसंगतियों का समाधान करने की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से एक ही परिवार के नाम पर एक रुपये में दो-दो पानी के कनेक्शन दर्ज किए गए हैं, जिससे गरीब परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि आर्थिक रूप से कमजोर और पानी का बिल देने में असमर्थ परिवारों की सुविधा के लिए गांव में सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट लगाए जाएं। इसके अलावा नकोट अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दर्जा देने और क्षेत्र की सड़कों का डामरीकरण कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
इस दौरान मंगल दास ने जगेठी-खोपड़धार अनुबस्ती में सड़क निर्माण के चलते पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी पेयजल योजना का मामला पूर्व मंत्री के समक्ष रखा। धनाई ने तत्काल संबंधित अधिशासी अभियंता से वार्ता कर पेयजल योजना को शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए।
ग्राम प्रधान फैगुल चतर सिंह धनोला ने मखलोगी पट्टी में पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से राजकीय इंटर कॉलेज नकोट को आदर्श विद्यालय का दर्जा, घंटाकर्ण पेयजल योजना, नकोट में गैस गोदाम और आईटीआई, सही द्वार, प्रतीक्षालय, महिला मिलन केंद्र, स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत 54 लाख रुपये तथा शिशु मंदिर के लिए अतिरिक्त कक्ष सहित अनेक विकास योजनाएं क्षेत्र को मिलीं।
कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख चंबा संजय मैठाणी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष थौलधार युद्धवीर सिंह रावत, प्रधान चतर सिंह धनोला, उप प्रधान विजय लक्ष्मी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कुठी, पूर्व प्रधान भगवान सिंह धनोला, कुसुम धनोला, उपेंद्र सिंह धनोला, उदय सिंह धनोला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह धनोला, मोर सिंह धनोला, पूर्व सैनिक बीरेन्द्र सिंह धनोला, भैरव दत्त बडोनी, हुक्म सिंह धनोला, सुंदर सिंह धनोला, अनीता धनोला, उर्मिला धनोला, वीनीता धनोला, रतन सिंह, गांधी सिंह, मान सिंह, मकान सिंह, नरेश बडोनी, रामानंद बडोनी, तुलसीदास, भरत सिंह धनोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री धनाई ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पेयजल और सड़क की मांग प्रमुख

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



