नशे के खिलाफ सख्ती, अवैध खेती पर निगरानी के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनसीओआरडी की बैठक हुई। बैठक में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई।
एडीएम ने पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग को समन्वय से कार्रवाई करने तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अवैध अफीम व भांग की खेती की निगरानी कर उसे नष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच और रैंडम छापेमारी, बिना लाइसेंस संचालित दुकानों तथा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
बैठक में बताया गया कि अगस्त में एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज कर 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए। नशे के विरुद्ध 46 जागरूकता कार्यक्रमों में 2,351 छात्र-छात्राओं और 1,796 स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
एडीएम ने विद्यालयों में एंटी ड्रग कमेटियों को सक्रिय करने और ‘ड्रग फ्री कैंपस’ व मानस पोर्टल का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!