न्याय पंचायत दिखोल गांव की खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 सितम्बर । विकासखंड चंबा के न्याय पंचायत दिखोल गांव की खेल प्रतियोगिता गुरुवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद तसलीम कुरैशी और आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुबीर सिंह नेगी ने किया। विशिष्ट अतिथि शक्ति जोशी, महेश पैन्यूली और अरविंद मखलोगा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अभय रमोला प्रथम, अनुराग द्वितीय और अनथ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राधिका भट्ट प्रथम, इशिका पंवार द्वितीय और अंतरा तृतीय रहीं। 600 मीटर बालक वर्ग में अभय प्रथम, आरुष द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में इशिका पंवार प्रथम, पीहू द्वितीय और मानवी तृतीय रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में अंतरा रावत प्रथम, बबीता द्वितीय और जमुना तृतीय रहीं।
अंडर-14 कबड्डी के बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज चंबा विजेता और विद्या मंदिर चंबा उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में विवेकानंद पब्लिक स्कूल चंबा विजेता और नवयुग पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।
अंडर-19 की 100 मीटर बालक दौड़ में ज्योति प्रसाद प्रथम, अंश चौहान द्वितीय और आदित्य तड़ियाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में इशिता प्रथम, महक द्वितीय और श्रिया तृतीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, रौनक द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कशिश प्रथम, एंजल द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं।
400 मीटर बालिका वर्ग में इतीशा पंवार प्रथम, एंजल पुंडीर द्वितीय और आफिया तृतीय रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में कृष्णा प्रथम, आदर्श रावत द्वितीय और आकाश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में निहारिका रावत प्रथम, अभिसा द्वितीय और प्रीति तृतीय रहीं। 1500 मीटर बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, अक्षित द्वितीय और सुमित तृतीय रहे। 3000 मीटर में रॉबिन प्रथम, आर्यन द्वितीय और लक्की तृतीय रहे। कबड्डी बालक वर्ग में चंबा ए विजेता और चंबा बी उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोणिया और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चंबा राजेंद्र बिष्ट ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और नगद पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के आयोजन में व्यायाम शिक्षक दर्शन गुसाईं, बिजेंद्र नेगी, ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत, मनोज नेगी, चक्रधर प्रसाद भद्री, अरविंद नेगी, भरत राम बड़ौनी, दुर्ग रावत, नरेश मोहन भट्ट, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, मोनिका कोहली, सुरेंद्र बिष्ट, चित्रा भट्ट, राखी राणा, रश्मि जुगरान, अनामिका डंगवाल, अनिल धूलिया, राकेश उनियाल आदि ने सहयोग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!