टिहरी गढ़वाल 1 सितम्बर। चंबा ग्रामीण मंडल में भाजपा की बूथ सशक्तीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करना रहा।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा टिहरी जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी सक्रियता के साथ निभानी चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता चंबा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद सुयाल ने की, जबकि मंडल समन्वयक की भूमिका ब्लॉक प्रमुख जाखनीधार राजेश नौटियाल ने निभाई। इस दौरान बूथों की स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा, चंबा ग्रामीण मंडल प्रभारी जयेन्द्र पंवार, जिलामंत्री सुशील कुमार बहुगुणा, मनीष राणा, मंडल महामंत्री राखी राणा, मकान सिंह, कुशपाल सिंह सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा चंबा ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



