खड़गे की टिप्पणी और रामलीला मैदान की कथित गंदगी के विरोध में टिहरी में भाजपा का सांकेतिक धरना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

प्रदेशभर में प्रदर्शन, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लगाया माहौल बिगाड़ने और दुष्प्रचार का आरोप

टिहरी गढ़वाल 7 सितम्बर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा हल्द्वानी में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल तथा रैली के बाद रामलीला मैदान में गंदगी फैलाए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया। नई टिहरी अम्बेडकर पार्क में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जताया।

भाजपा एस सी मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वराज विद्वान ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद रामलीला मैदान में शराब की बोतलें, मांस और अन्य गंदगी बिखरी मिली। उनका कहना है कि रामलीला मैदान धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा स्थल है। स्थानीय युवाओं ने मैदान की सफाई करने के साथ ही हवन कर स्थल का शुद्धिकरण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने कांग्रेस पर इस मामले को जातिगत रंग देने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के शुद्धिकरण का मल्लिकार्जुन खड़गे की जाति से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस द्वारा इसे अनुसूचित जाति से जोड़कर प्रचारित करना दुर्भावनापूर्ण और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला दुष्प्रचार है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल और धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों को लेकर इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी दुष्प्रचार का भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
धरने में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, विधायक विनोद कंडारी, विधायक मालचंद, एससी मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वराज विद्वान, विनोद रतूड़ी, विजय कठैत, रामलाल नौटियाल, लीला मखलोगा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, नरेंद्र कुंवर, राजेंद्र डोभाल, विमला खंडका, उर्मिला राणा, सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!