मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना क्रमिक अनशन में बदला : पहले दिन त्रिलोक चंद रमोला और जगजीत सिंह नेगी अनशन पर बैठे

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 सितम्बर। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर नई टिहरी के बौराड़ी गणेश चौक पर 16 अगस्त से चल रहा धरना मंगलवार को 17वें दिन क्रमिक अनशन में बदल गया। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में पहले दिन नागरिक मंच के त्रिलोक चंद रमोला एवं जगजीत सिंह नेगी क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं जीत राम भट्ट, कमल सिंह महर और चंडी प्रसाद डबराल सत्याग्रह में शामिल रहे।
आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार से टिहरी मेडिकल कॉलेज को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी कर शीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से टिहरी जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार को अब केवल आश्वासन देने के बजाय मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए। समिति ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी है।

मंगलवार को क्रमिक अनशन शुरू होने के साथ ही आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में शाम को नगर क्षेत्र में जनजागरण रैली भी निकाली गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!