चंबा ब्लॉक की तीन दिवसीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

280 खिलाड़ियों ने लिया विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित

टिहरी गढ़वाल 3 सितम्बर। । विकासखंड चंबा की तीन दिवसीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बंगाचली मैदान, बादशाही थौल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें करीब 280 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी तस्लीम कुरैशी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अनुशासन को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता के साथ नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज रानीचौरी के प्रधानाचार्य दिवाकर अंथवाल की देखरेख में किया गया। व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिन विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:
अंडर-17 खो-खो बालक वर्ग में राइंका रानीचौरी विजेता, टीएचडीसी इंटर कॉलेज उपविजेता।
अंडर-17 कबड्डी बालक वर्ग में राइंका नागणी विजेता, राइंका चंबा उपविजेता।
अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग में राइंका चंबा विजेता, राइंका नागणी उपविजेता।
अंडर-14 वॉलीबॉल बालक वर्ग में राउमावि ओवरी विजेता, ठागधार उपविजेता।
अंडर-17 वॉलीबॉल बालिका वर्ग में ठागधार विजेता, नरेंद्र महिला बी. पुरम उपविजेता।
अंडर-19 वॉलीबॉल बालिका वर्ग में नरेंद्र महिला बी. पुरम विजेता, राबाइंका नई टिहरी उपविजेता।
अंडर-17 वॉलीबॉल बालक वर्ग में राइंका नागदेव पथल्ड विजेता, राइंका चंबा उपविजेता।
अंडर-19 वॉलीबॉल बालक वर्ग में राइंका गजा विजेता, बीवीएस उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक यशपाल सिंह रावत सहित व्यायाम शिक्षक मनोज नेगी, भरत राम बडोनी, अरविंद पंवार, दर्शन गुसाईं, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, विजेंद्र नेगी, नरेश मोहन भट्ट (आयोजक), अनिल धूलिया, दुर्गा रावत, राकेश उनियाल, सुरेंद्र बिष्ट, अनिल बिजलवाण, मुकेश उनियाल, अंकित नेगी, अरविंद नेगी, मनीषा पंवार, अनामिका डंगवाल, प्रीती रतूड़ी, सीमा रावत, रश्मि जुगरान, रिचा नकोटी, दीपिका नेगी, राखी राणा, मोनिका कोहली, विनीता नेगी और चित्रा भट्ट सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!